रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जोरा ओवर ब्रिज में वाहन पास करने (साईड लेने ) के नाम पर दो पक्षों में मार पीट वाद विवाद हो गया था. जिसमे घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस तत्परता से कार्यवाही करते हुए मामले में दोनो पक्षों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर सभी 10 आरोपी को गिरफ्तार कर 4 पहिया वाहन भी जप्त किया। इस मामले में प्रार्थिया डिंपल ईसरानी पति शैलेश ईसरानी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 643/23 धारा 294,323,341,506,147 भादवि पंजीबद्ध कर मामले के 7 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है.
नाम आरोपी 01आकाश शर्मा पिता प्रवीर शर्मा 02राहुल वैष्णव पिता बालेश्वर वैष्णव 03 गौतम सिंह राजपूत पिता मंगल सिंह 04रवरी भारती पिता रविकुमार भारती 05 आसिमा लाल पिता आसित लाल 06 अपूर्व भट्टाचार्य पिता आशीष भट्टाचार्य 07अजय महापात्र पिता जुगल महापात्र साथ ही आरोपीगण घटना कारित कर इमलीडीह में छिपे हुए थे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया इस दौरान आरोपी वाहन चालक शराब पी रखे थे जिस पर मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 भी जोड़ी गई और एक स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक MP 18 CA 0965 तथा एक स्विफ्ट वाहन क्रमांक CG 04 HX 9519 भी जप्त किया गया











