Monday, August 17, 2026

शराब पर कांग्रेस नेता के विवादित बोल:’जब देवराज इंद्र सोमरस पी सकते हैं, तो फिर हम क्या चीज हैं

छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का वादा कर कांग्रेस सत्ता में जरूर आई थी, लेकिन लगातार इसके मंत्री-नेता शराब के पक्ष में बयान दे रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम के बाद अब मरवाही के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पहलवान सिंह मरावी का भी विवादित बयान सामने आया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि शराब आज से ही नहीं बल्कि सतयुग से लोग पीते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके 10 नाम हैं। अलग-अलग जगहों पर इसे अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है।

कांग्रेस नेता पहलवान सिंह मरावी ने मंत्री प्रेमसाय सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देवताओं के राजा इंद्र सोमरस पीते थे, वो भी दारू ही थी। ताड़ी भी दारू है और सल्फी भी दारू है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी मंत्री जी ने कहा कि दारू को डायल्यूट करके पीयो, उसमें पानी मिलाकर पीयो, तो उसमें कुछ गलत नहीं है, क्योंकि ये थोड़ा तेज होता है। चूंकि आदिवासी लोग सीधे कच्ची महुआ पी लेते हैं, तो इसलिए उन्होंने ऐसा कहा। उन्होंने कहा कि जब देवराज इंद्र सोमरस पी सकते हैं, तो फिर हमारी क्या बिसात है।