Wednesday, August 26, 2026

शोक:श्रीमती किरण अग्रवाल का निधन

शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं पावर हाउस रोड में शिव ब्रदर्स के संचालक दीनदयाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती किरण अग्रवाल का आज मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं। वे तुलसी ऑटो के संचालक रामकिशन अग्रवाल, तुलसी एजेंसी टीवीएस के प्रोपराइटर केदार नाथ व शंकर अग्रवाल की बड़ी भाभी थीं। किरण अग्रवाल के निधन की खबर मिलते ही नगरजनों व परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके पावर हाउस रोड स्थित निवास पहुंचकर लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
अंतिम श्रंद्धाजलि दर्शन हेतु स्व. किरण अग्रवाल की पार्थिव देह उनके निवास स्थान शिव ब्रदर्स,पावर हाउस रोड, कोरबा में आज शाम 4 बजे से रखी जायेगी व अंतिम संस्कार कल बुधवार सुबह वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र घाट में किया जाएगा।