Saturday, March 14, 2026

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, 10वीं में गौरव पाण्डेय, इशिका दास और विज्ञा पाण्डेय तो वही 12वीं में प्रीति राजवाडे,आदर्श पाठक,सुमीत साहू ने प्राप्त किया स्थान

कोरबा, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेके.परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सरस्वती उच्च माध्य विद्यालय सीतामढ़ी कोरबा का परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक रहा। 10वी का परीक्षाफल 80 प्रतिशत एवं 12वी 86 प्रतिशत रहा।
10वीं में छात्र गौरव पाण्डेय आ. श्री संतोष कुमार पाण्डेय ने 600 में से 578 (96.33) प्रतिशत अंक के साथ कोरबा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता व विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। ज्ञातव्य हो कि श्री संतोष कुमार पाण्डेय सरस्वती शिशु मंदिर पुराना बस कोरबा में आचार्य के रूप में दीर्घ काल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी प्रकार कु. इशिका दास महंत आ.श्री जगदेव प्रसाद ने 576 (96) प्रतिशत अंक प्राप्त किया है व कु० विज्ञा पाण्डेय आ. श्री विद्यानंद पाण्डेय न 570 (95%) अंक प्राप्त किया है तथा विद्यालय का मान बढ़ाया है।
12वीं में जीव विज्ञान संकाय से कु.प्रीति राजवाडे आ० श्री रामनारायण राजवाडे ने 500 में से 444 अंक (88.8%) अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.. भैया आदर्श पाठक आ० श्री उत्तम पाठक ने (गणित संकाय) 436 अंक (87.24) प्रतिशत के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान तथा भैया सुमीत साहू आ० श्री दिनेश कुमार साहू (वाणिज्य संकाय) ने 433 अंक (86.6) प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
सरस्वती शिक्षा समिति कोरवा के अध्यक्ष श्री नानजी भाई पटेल, उपाध्यक्ष श्री जनार्दन प्रसाद शर्मा एवं सचिव / व्यवस्थापक श्री जोगेश लाम्बा, सह-सचिव श्री अशोक चावलानी व कोषाध्यक्ष श्री शंकर लाल टमकोरिया ने तथा समन्वयक श्री सूर्यकुमार पाण्डेय व विद्यालय के प्राचार्य श्री विद्यानंद पाण्डेय एवं समस्त आचार्य / आचार्याओं ने भैया / बहिनों की उपलब्धि के लिये हार्दिक बधाई दी है।