Sunday, April 19, 2026

सियासी संग्राम: सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR की मांग

बस्तर/जगदलपुर। एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बस्तर की राजनीति गरमा गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताते हुए कोतवाली थाना पहुंचकर FIR दर्ज करने की मांग की है।

महिलाओं पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब आरोप लगा कि कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सड़कों से लेकर थाने तक प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जाहिर की।

“महिलाओं के सम्मान पर समझौता नहीं” – भाजपा

भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कोतवाली थाना में शिकायत सौंपते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।