Saturday, April 11, 2026

सुनालिया ज्वेलर्स नहर फाटक पर अंडर ब्रिज को मिली स्वीकृति, ट्रैफिक से लोगो को मिलेगी राहत

कोरबा काफी प्रयास और लंबे संघर्ष के बाद कोरबा वासियों के लिए खुशखबरी निकलकर आ ही गई। वार्षिक निरिक्षण के तहत कोरबा पहुंचे एसईसीआर के जीएम ने सुनालिया ज्वेलर्स नहर फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने की स्वीकृति दे दी है। इतना ही नहीं ईमलीडुग्गू रेलवे फाटक पर भी ओव्हर ब्रिज बनाने की हरी झंडी मिल गई है। और भी कई सारे प्रस्ताव रेलवे जीएम को दिए गए हैं जिन पर जल्द विचार करने का आश्वासन उन्होंने दिया है।