Saturday, May 9, 2026

होने वाली पत्नी भागी प्रेमी के साथ, युवक हुआ आहत, उठाया आत्मघाती कदम

कोरबा /शादी कर एक नई दुनिया बसाने की ख्वाहिश लेकर संजय सगाई के लिए भावी ससुराल के लिए निकलने ही वाला था ,तभी खबर आई कि उस की होने वाली पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई है। संजय इतना दुखी हुआ कि उसने बड़ी मात्रा में शुगर की गोली खा ली उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

अस्पताल में भर्ती संजय कुमार यादव कोरबा जिले के ही ग्राम भालू सटका नकटीखार निवासी है उसका विवाह जिस युवती से तय हुआ था वहां सगाई का कार्यक्रम निश्चित किया गया । 19 मार्च को सगाई थी संजय की परिवार के साथ भावी ससुराल जाने की तैयारी चल ही रही थी ,तभी खबर आई कि उसकी होने वाली पत्नी किसी और के साथ घर छोड़कर भाग निकली है। संजय का दिल टूट गया ।उ से समझ में नहीं आ रहा था कि वह अपने मित्रों को क्या जवाब देगा । शर्मिंदगी उसके मन मस्तिष्क पर हावी हो रही थी । उसने इसी क्षण तय किया कि उसे अब इस दुनिया में रहने का अधिकार नहीं है और अपने पिता के शुगर की 17 गोलियां निगल गया। घर वालो को पता चलने पर हड़कंप मच गया और फिर संजय को अस्पताल लाया गया जहां उसकी तीमारदारी चल रही है।