Monday, July 6, 2026

श्रद्धा के शव के 10 टुकड़े मिले:आफताब हत्या के बाद उसी फ्लैट में दूसरी लड़की लाया था, पिता को लव जिहाद का शक

नई दिल्ली श्रद्धा मर्डर केस में मंगलवार को भी चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि श्रद्धा और आफताब अमीन पूनावाला 8 मई को दिल्ली आए थे। 10 दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया।

हत्या से पहले वह जंगल के पास फ्लैट में शिफ्ट हो गया था ताकि लाश को आसानी से ठिकाने लगा सके। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब उसी फ्लैट में दूसरी लड़की लेकर आया था।

श्रद्धा मर्डर केस के बड़े अपडेट्स…

  • श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर दिल्ली पुलिस महरौली के जंगल गई है। आफताब ने श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े यहीं फेंके। अब तक 10 टुकड़े बरामद किए गए हैंं।
  • श्रद्धा के सिर और कुछ दूसरे बॉडी पार्ट्स की तलाश जारी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट अभी मिले टुकड़ों की जांच करेंगे।
  • आफताब ने श्रद्धा का फोन भी फेंक दिया था। पुलिस ने कहा कि लास्ट लोकेशन के जरिए इसे हासिल किया जा सकता है। उस हथियार की तलाश है, जिससे आफताब ने श्रद्धा के टुकड़े किए।
  • पुलिस ने पूछताछ के लिए आफताब के दोस्तों को भी बुलाया है