कोरबा। छठघाट डेंगूर नाला में आज व्यापक रूप से गहरीकरण, समुचित प्रकाश की व्यवस्था का प्रबंध किया गया। वार्ड क्रमांक 18 के लोकप्रिय पार्षद चंद्रलोक सिंह के सौजन्य से नाले में पोकलेन मशीन उतारकर नाले गहरीकरण का कार्य एवं बालू से अस्थाई बांध निर्माण का कार्य भी किया गया।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद पालू राम के साथ युवा नेताअंकित तिवारी भी उपस्थित थे
उपस्थित सभी लोगों ने पूरे विश्वास के साथ कहा है कि छठ घाट डेंगूर नाला छठ पूजा के लिए पूरी तरह से तैयार है।











