Tuesday, August 4, 2026

150 की स्पीड से दौड़ी देश की पहली रैपिड ट्रेन:दुहाई डिपो से गाजियाबाद के बीच हुआ हाईस्पीड ट्रायल रन

गाजियाबाद. देश की पहली रीजनल रैपिड रेल पहली बार 150 kmph की रफ्तार से दौड़ी। गाजियाबाद से दुहाई स्टेशन के बीच 9 किमी में इतनी तेज स्पीड पर इसका पहली बार ट्रायल हुआ। इससे पहले ये ट्रेन 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चलाई गई थी। हालांकि NCRTC का कहना है कि इसके फाइनल ट्रायल रन की डेट जल्द घोषित की जाएगी।

मार्च-2023 से पूरी तरह दौड़ेगी
NCRTC प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया, पहले फेज में साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच (17 किलोमीटर लंबाई) रैपिड ट्रेन का संचालन मार्च-2023 में होना है। ट्रायल रन की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन ट्रायल रन के लिए बनकर तैयार हो चुके हैं और इनकी फिनशिंग हो रही है।

गुजरात के सांवली स्थित डिपो में ट्रेन सेट तैयार हुए हैं। दुहाई डिपो पर ऐसे चार ट्रेन सेट आ चुके हैं।