दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए मल्टीपल म्यूटेंट वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भारत तक भी पहुंच गया है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरू लौटे कर्नाटक के दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दोनों लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। हालांकि दोनों के सैंपल में कोरोना के नए वैरिएंट के होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं।
उधर, कर्नाटक के धारवाड़ मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव स्टूडेंट्स और स्टॉफ की संख्या बढ़कर 281 हो गई है। यहां शनिवार को 99 स्टूडेंट्स पॉजिटिव मिले हैं। धारवाड़ के DM नितेश पाटिल ने कहा- अभी 1822 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।











