पटना के बिक्रम इलाके में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली। एक महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली। तीनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिक्रम थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिर महिला और दोनों बच्चों के शवों को कुएं से निकाला गया।
महिला के दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदने की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज से सामने आई तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। जानकारी मिलते ही कुएं के पास गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोग शव को पहचानने की कोशिश करने लगे। इसके बावजूद खबर लिखे जाने तक मां और दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है।









