Monday, August 3, 2026

हाउसिंग बोर्ड और घर मालिक हुई आमने सामने,नाली निर्माण को बताया गलत, कब्ज़ा करने की कही बात

कोरबा।ग्राम पंचायत उरगा के आश्रित ग्राम सिलियारी भांठा में छग गृह निर्माण मंडल द्वारा हाउसिंग बोर्ड कालोनी का निर्माण कराया गया है। जिसमें निवासरत राजेंद्र कुमार, सिदारसिंह, रामवती मंगावती व भगवती की संपत्ति 265/9 एवं 264 में कुछ रकबा में हाउसिंग बोर्ड द्वारा नाली सी सी रोड,  निर्माण कराया गया है जिसे प्रार्थी अवैध निर्माण बता रहे है।

 

उन्होने  हाउसिंग बोर्ड से  निवेदन किया है उक्त बिन्दु पर ध्यान आकर्षित कर समस्या का समाधान 6 दिवस भीतर करने की मांग की है अन्यथा चेतवानी दी है की अपने जमीन को काटा तार से घेर कर कब्जा करेगे। । जिसमें  LIG/11-96 To LIG/11-108 तक घर प्रभावित होंगे। प्रभावित ने जल्द जल्द से मामले पर संज्ञान लेने की अपील भी की है।