श्रीनगर में एक पुलिस बस पर आतंकी हमला हुआ जिसमें 3 लोगों की मौत हेा गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए. यह हमला श्रीनगर के बाहरी इलाके जेवन में सोमवार शाम को हुआ. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र पुलिस बटालियन के करीब बस पर आतंकियों ने भारी गोलीबारी की. सूत्रों ने बताया कि इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 अन्य घायल हैं.
प्राथमिक सूचना के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि सुरक्षाबलों की बस पर दो से तीन आतंकियों ने ताबड़तोड़ फारिंग की. जवानों से भरी बस श्रीनगर के बाहरी इलाके में मौजूद जवन में स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की तरफ जा रही थी. इस बस में जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस के नौवीं बटालियन के जवान सफर कर रहे थे.
आपको बता दें कि जिल इलाके में हमला हुआ है, उसमें न सिर्फ जम्मू कश्मीर पुलिस का ट्रेनिंग सेंटर है, बल्कि सेना और सीआरपीएफ के भी कई कैम्प हैं.











