Saturday, August 1, 2026

फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट में बहू और बेटे पर लगाया प्रताड़ना का आरोप…

कोरबा  सिंचाई कर्मी ने फांसी लगा कर जान दे दी। बता दें कि पूर्व में बहू के द्वारा ससुर व अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था, इसी आरोप के चलते ससुर काफी परेशान चल रहा था। फिलहाल इस मामले की जाँच में पुलिस जुट गई है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई विभाग की कालोनी में सिंचाई विभाग में मिस्त्री का काम करने वाला गिरधारी राजपूत परिवार सहित रहता था। उसने अपने बेटे की शादी बरमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से बहू का आये दिन किसी न किसी बात को ले कर विवाद होता रहता था। पिछले दिनों भी विवाद हुआ था, जिसके बाद बहू मायके चली जाती थी और अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया था।