
कोरबा। बीजेपी के राष्ट्रीयअध्यक्ष जेपी नड्डा 9 सितंबर को रायपुर आएंगे और प्रदेश के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे । इसी के मद्देनजर बीजेपी के स्थानीय संगठन के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है । कोरबा जिले के हरदी बाजार में मंडल प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल के मार्गदर्शन में 9 सितंबर को रायपुर में होने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से केदारनाथ अग्रवाल,मनोज शर्मा,नरेश टंडन,हरीश थदवानी,अजय राठौर,दुर्गेश कश्यप,उत्तम पटेल,रामेश्वर यादव,राजू हरीश नायर, चुकेश्वर राठौर,गंगाधर नायक उपस्थित थे।











