गौरेला पेंड्रा मरवाही I पूर्व कोरबा एएसपी यू उदय किरण ने आज जीपीएम जिले में नए एसपी के तौर पर पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ज़िला गौरेला पेंड्रा मरवाही उदय किरण द्वारा आज कार्यभार ग्रहण किया गया I नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक यू0उदय किरण पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कहा कि नारायणपुर जिले में भयमुक्त वातावरण निर्मित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
तथा जनता का विश्वास हासिल कर नक्सलियों तथा अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। चार्ज ग्रहण करने के उपरांत जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा डीआरजी कमाण्डरों की मीटिंग ली गयी। मींटिंग में समस्त अधिकारियों से कहा कि नारायणपुर जिले के समस्त जिला वासियों को भयमुक्त एवं खुशहाल वातावरण देना हमारी पहली प्राथमिकता होगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से काम करें, जिससे लोगों के बीच एक आदर्श पुलिस की छवि निर्मित की जा सके।।









