
कोरबा। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में चिकित्सा जगत से जुड़े लोग काफी संवेदनशील होते हैं, लेकिन कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र में 1 स्वास्थ्य कर्मी की असंवेदनशीलता सामने आई है। जिले के ग्राम नोनबिर्रा के पास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर सीजी 28 एम 4694 ने एक मोपेफ सवार किसान को ठोकर मार दी,, देवयोग से किसान पारस मणि सकुशल बच गया। बताया जा रहा है की संबंधित गाड़ी का चालक शराब के नशे में था,,
सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाकारित गाड़ी रामपुर में पदस्थ एक नर्स की है जो घटना दिनांक को अपने ड्राइवर आमोश विक्रम के साथ पदभार ग्रहण करने जा रही थी।
लेकिन किसान की ठोकर मरने के बाद पेशे से नर्स महिला ने ना तो गाड़ी रुकवाई ना ही पलट कर किसान को देखा। बहरहाल मामले।की शिकायत करतला थाने में दर्ज करा दी गई है। देखना है पुलिस महिला स्वास्थ कर्मी और उसके ड्राइवर पर क्या कार्यवाही करती है।









