Thursday, July 30, 2026

56 तहसीलदार प्रमोशन के बाद डिप्टी कलेक्टर बने, कईयों को जनपद पंचायत सीईओ बनाया गया

knn24news/ रायपुर, छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों को राज्य सरकार ने तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 56 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोशन देते हुए अलग-अलग जगहों पर पदस्थ किया है। राज्य सरकार ने कई तहसीलदारों को प्रमोशन देकर अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। 6 तहसीलदार को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत करते हुए जनपद सीईओ बनाया गया है। सरगुजा तहसीलदार ऋतुराज सिंह बिसेन को बस्तर कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। वहीं दुर्ग तहसीलदार अनुभव शर्मा को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। रायपुर में पदस्थ नेहा भेड़िया को आरडीए का एडिश्नल सीईओ बनाया गया है।