Monday, June 29, 2026

6 आईपीएस बदले, आईजी कानून व्यवस्था बने गुप्ता, सीएम ने तत्काल प्रभाव से जॉइन करने के दिए निर्देश ब्रेकिंग… 6 आईपीएस बदले, आईजी कानून व्यवस्था बने गुप्ता, सीएम ने तत्काल प्रभाव से जॉइन करने के दिए निर्देश

लखनऊ। राज्य सरकार ने आधा दर्जन आईपीएस के तबादले किए हैं। इसी महीने करीब 7 आईपीएस के तबादले किए गए थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फिर से तबादले किए गए हैं। इसे उत्तरप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले की कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है। लखीमपुर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को हटा दिया गया है। हालांकि वे लखीमपुर बवाल को लेकर बनाई गई निगरानी समिति में बने रहेंगे। उन्हें देवी पाटन रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। संजीव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल राय को आईजी पीएसी सेंट्रल जोन लखनउ बनाया गया है। केपी सिंह आईजी अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि राजेश मोदक आईजी बस्ती रेंज और राकेश सिंह आईजी प्रयागराज रेंज बनाए गए हैं।