Monday, September 28, 2026

मधुमक्खियों के हमले से 4 स्कूली बच्चे सहित 6 घायल, राहगीरों ने छिप-छिपाकर बचाई अपनी जान…

बालोद। नेशनल हाईवे 930 स्थित ग्राम सिवनी के पास मधुमक्खियों के हमले से 4 स्कूली बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए. सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों ने किसी तरह छिप-छिपाकर अपनी जान बचाई.

जानकारी अनुसार, ग्राम हीरापुर से चार बच्चे बोर्ड पेपर दिलाने साइकिल से झलमला स्थित शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय जा रहे थे. इसी दौरान ग्राम सिवनी के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया.हमले में चारों स्कूली बच्चों के साथ 2 ग्रामीण घायल हो गए. मधुमक्खियों की वजह से करीबन आधा घंटा सड़क पर अवगमन ठप रहा. घायलों का इलाज झलमला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.