कोटा. नारकोटिक्स सेल ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. नारकोटिक्स टीम ने 7 लाख का गांजा बरामद किया है. मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को धर दबोचा गया है.
आज दिनांक 05.03.2022 को थाना में जरिये मुखबिर की सूचना मिली की ग्राम छेरका बांधा वेलकम डिसलरी के पास कुछ व्यक्ति एक सफेद रंग के स्वीफट डिजार कार क्रमांक CG10FA1167 एवं एक काला एवं लाल रंग के प्लेटिना क्रमांक CG09JM1147 में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है एवं बिक्री करता है इस संबंध में विधिवत कार्यवाही करते हुये रोजनामचा सान्हा में सूचना दर्ज कर सूचना की तस्दीक कार्यवाही मौके पर जाकर किया। घटनास्थल ग्राम छेरका बांधा वेलकम डिसलरी के पास थाना कोटा मे मुखबीर से प्राप्त सूचना के अनुसार संदेही को रेड कार्यवाही कर विधिपूर्वक एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही करते हुये मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी 0/22 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया जो असल नंबरी अपराध हेतु पेश है । देहाती नालसी नकल जैल है – देहाती नालसी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)अपराध क्रमांक 0/22 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट नाम प्रार्थी – शासन की ओर से उनि हेतराम सिदार थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)दिनांक घटना समय 05.03.2022 के 17.10 बजे घटनास्थल- ग्राम छेरका बांधा वेलकम डिसलरी के पास थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)











