Wednesday, August 5, 2026

7 महीने की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान, 5 साल के बेटे ने पड़ोसियों को बताया- ‘मम्मी पंखे से झूल रही है’

बालोद शहर की शिव कॉलोनी में रहने वाली 7 माह की गर्भवती महिला ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला का नाम प्रेरणा मोरार (25 वर्ष) था। उसका पहले से 5 साल का एक बच्चा है और वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का पति महेंद्र मोरार जिला अस्पताल में वार्ड बॉय है। जब पति गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने के लिए जिला अस्पताल गया, तो इधर पत्नी ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 5 साल के बेटे को जब उसकी मां फंदे पर लटकती दिखी, तो उसने पड़ोसियों को ये बात बताई। पड़ोसी तुरंत घर पहुंचे और महिला को फांसी पर लटका देख उसके पति को खबर की।