Tuesday, August 18, 2026

7वीं की छात्रा नरगिस ने दी 10वीं की परीक्षा:छात्रा को शासन से मिली विशेष अनुमति; हैदराबाद की मेडिकल टीम ने किया था IQ टेस्ट

बालोद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा नरगिस खान जिनकी उम्र महज 12 वर्ष है, वह 10वीं बोर्ड की परीक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में दे रही हैं। इसके लिए उन्हें शासन से विशेष अनुमति मिली है। छत्तीसगढ़ का यह पहला मामला है, जब कक्षा सातवीं की छात्रा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुई।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार 2 मार्च से दसवीं के बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हिंदी के पेपर के साथ हो गई है। नरगिस परीक्षा देकर निकलीं तो काफी खुश नजर आईं। उन्होंने बताया, पेपर बहुत अच्छा गया है। और बाकी विषयों के एग्जाम के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। जब कक्षा दसवीं के परीक्षार्थियों के साथ छात्रा बैठी, तो बाकी छात्र-छात्राएं भी गर्व महसूस करने लगे।