Thursday, July 2, 2026

पूर्व एयरफोर्स ऑफिसर और उनकी पत्नी ने की खुदकुशी:मूलतः जांजगीर के रहने वाले ओगरे का निवास इस समय दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में था

नई दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी (साउथ दिल्ली) इलाके के हुडको पैलेस में पूर्व एयरफोर्स अधिकारी अजयपाल ओगरे (37 वर्ष) और उनकी पत्नी मोनिका बंजारे (32 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली। अजयपाल ओगरे मूल रूप से जांजगीर-चांपा के रहने वाले थे। उनका घर बलोदा जांजगीर के वार्ड नंबर-2 में है, जहां उनके पिता शिवपाल ओगरे और भाई लोकपाल रहते हैं।

जानकारी के मुताबिक, अजय पाल ओगरे ने बुधवार देर रात जहर पी लिया था। पत्नी मोनिका अपने कमरे में गई, तो उसने देखा कि पति बेसुध जमीन पर पड़े हुए हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहा है। इसे देखकर मोनिका घबरा गई और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद गुरुवार सुबह मोनिका घर लौटी। पति की मौत से वो बेहद सदमे में थी। उन्होंने भी कमरा बंद कर जहर पी लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई।