नई दिल्ली.उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश की वजह से 9 लोगों की जान चली गई और 12 लोग घायल हो गए। ऋषिकेश के धलवाला और खारा इलाके में भी तेज बारिश हुई। SDRF ने देर रात 50 लोगों को रेस्क्यू किया।
हल्द्वानी में पानी में फंसे 150 लोगों को बचाया गया। राज्य के नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
उधर, हिमाचल में 24 जून से अब तक करीब 223 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 295 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 800 घर पूरी तरह से खत्म हो गए और 7500 घर जर्जर हैं।
वहीं, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा को सस्पेंड कर दिया और तीन सीनियर इंजीनियर के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। संदीप पर आरोप है कि उन्होंने आईटीओ यमुना बैराज के 4 गेट नहीं खोले थे, जिस वजह से दिल्ली में बाढ़ आई थी।









