Monday, April 27, 2026

पेड़ से गिरा लड़का तो दोस्तों ने नदी में बहाया:SDRF की टीम कर रही तलाश, ततैया का छत्ता निकालने गए थे 4 दोस्त

जशपुर जिले में 14 साल के नाबालिग छात्र आकाश तिर्की के शव की तलाश के लिए गुरुवार को भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। अभी तक नाबालिग की लाश नदी से नहीं मिल पाई है। हैरानी की बात ये थी कि छात्र को उसके नाबालिग दोस्तों ने ही उफनती नदी में फेंक दिया था। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आकाश तिर्की (14 वर्ष) गड़ा कटा गांव का रहने वाला था और 8वीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार शाम को वो अपने 4 दोस्तों के साथ पेड़ पर ततैया के अंडे निकालने के लिए गया हुआ था। सरई पेड़ पर वो अपने दोस्तों के साथ चढ़ा। आकाश ततैया जिसे स्थानीय भाषा में तुम्बेल कहते हैं, उसके अंडे निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। पेड़ की ऊंचाई से नाबालिग जमीन पर नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।