Thursday, September 24, 2026

9 राज्यों से BJP के 18 राज्यसभा उम्मीदवार, कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी

अगले महीने होने वाले राज्‍यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कैंडिडेट्स की लिस्‍ट जारी कर दी है। 9 राज्यों से 18 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें 5 महिलाएं हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्नाटक, पीयूष गोयल, डॉ. अनिल सुखदेवराव और धनंजय महादिक को महाराष्ट्र, कविता पाटीदार को मध्य प्रदेश और घनश्याम तिवारी को राजस्थान से उतारा गया है।