कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पहली घटना छुरी में हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। वहीं दूसरी दुर्घटना नेशनल हाईवे-130 पर तानाखार के लालघाट के पास हुई, जहां स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
छुरी में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत
पहली सड़क दुर्घटना छुरी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दीपका से सिरकी की ओर बाइक से जा रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
NH-130 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
दूसरी दुर्घटना नेशनल हाईवे-130 पर तानाखार के लालघाट के पास हुई। यहां स्कॉर्पियो और बाइक











