Thursday, September 24, 2026

अधिवक्ता संघ । हरदी बाजार का चुनाव हुआ संपन्न, अध्यक्ष बने जगत राम साहू 

हरदी बाजार तहसील कार्यालय परिसर में वर्ष 2021 से 2023 तक के लिए अधिवक्ता संघ हरदीबाजार का चुनाव सम्पन्न हुआ।अधिवक्ता संघ हरदीबाजार में कुल अधिवक्ताओ की संख्या 34 है जिसमे कुल 33 मत पड़े जिसमें अध्यक्ष पद पर जगतराम साहू ने सुखसागर पटेल को 1 मत से हराकर जीत हासिल किया जगतराम साहू को कुल 17 मत प्राप्त हुए जबकि सुखसागर पटेल को 16 मत प्राप्त हुए।वही सचिव पद पर लखन लाल राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चन्द्रशेखर भारद्वाज को 6 मतो से हराकर सचिव पद पर अपना कब्जा जमा लिया है।

लखन लाल राठौर को कुल 19 मत प्राप्त हुए वही चन्द्रशेखर भारद्वाज को 13 मत प्राप्त हुए एवम एक मत रिजेक्ट हुए।बाकी सभी पदों में पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए है जिसमें उपाध्यक्ष कमलकांत साहू,उपाध्यक्ष महिला चन्द्रकान्ता राठौर,कोषाध्यक्ष सन्त कुमार मरावी,सह सचिव रमेश कुमार कुर्रे,
सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव सुनील भाट ,ग्रन्थालय प्रभारी दीनदयाल बंजारे व कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण सागर,रम्हैया लाल कौशिक
,मनबोध कुमार पटेल रहे चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष चंद्रहास राठौर,अभिमन्नु राठौर, का विशेष योगदान रहा ।।