नई दिल्ली: 7 लाख के इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी (Kala Jathedi) के पकड़े जाने के बाद ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान का केस एक बार फिर चर्चा में है. दिल्ली पुलिस पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड में ओलंपिक पदक विजेता और उसके साथियों के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट पेश करेगी. पिछले तीन महीने की जांच में साफ हुआ है कि ये मामला वर्चस्व की लड़ाई और संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, बीती 4-5 मई की रात पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के वक्त सुशील ने काला जठेड़ी के भांजे संदीप महाल की पिटाई कर दी थी. उसके बाद काला जठेड़ी सुशील से बदला लेने की फिराक में था लेकिन पकड़ा गया. कभी सुशील और काला दोस्त थे. अब 3 महीने की जांच के बाद दिल्ली पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि सुशील का कई गैंगस्टरों से गठजोड़ हो गया था. पुलिस ने इस मामले की चार्जशीट तैयार कर ली है.









