Thursday, March 19, 2026

युवा जागृति संगठन बालको द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया धूमधाम से

कोरबा। युवा जागृति संगठन ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया कोरोना काल में मुख्य भूमिका निभाने वालीं बालकों की सभी ए.एन.एम को सम्मानित किया गया, गौ सेवा हेतु लालिमा जयसवाल जी को सम्मानित किया गया तथा सफाई सुपरवाइजर नीतू तिवारी जी को सम्मानित किया गया एवं इनके साथ साथ जिन जिन लोगों ने अपने कार्यों को बखूबी निभाया उन सभी को सम्मानित किया गया।

युवा जागृति संगठन इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी नगर वासियों का आभार व्यक्त करती हैइस अवसर पर उपस्थिति मुख्य अतिथि गण चेंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडस्ट्रीज बाल्को नगर कोरबा के अध्यक्ष सुमेर डालमिया, कोषाध्यक्ष परमानंद अग्रवाल  समस्त नगरवासी एवं युवा जागृति संगठन के सदस्य उपस्थित थे