Wednesday, March 18, 2026

VIDEO: उड़ते प्लाइट से गिरे तीन लोग, टायर पकड़कर लटके थे लोग… देश छोड़ने की जद्दोजहद पड़ी भारी

नईदिल्ली . अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं. इसी बीच काबुल एयरपोर्ट से रवाना हुए एक विमान से तीन यात्री नीचे गिर गए हैं. ये यात्री विमान के अंदर घुसकर जगह नहीं बना पाए थे. इसके बाद ये लटके हुए थे. वहीं, जब विमान ने हवा में उड़ान भरी तो ये लोग आसमान में से नीचे गिरने लगे. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों लोगों को गिरते हुए देखा जा सकता है. राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही हालात बेहद खराब हो चुके हैं. लोग देश छोड़ने के लिए एयरपोर्ट का रुख कर रहे हैं.