कोरबा। केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का क्रियान्वयन कोरबा जिले में किस तरह हो रहा है, इसके लिए विकास और निगरानी समिति गठित की गई है। सांसद ज्योत्सना महंत की उपस्थिति में इस समिति की बैठक आयोजित की गई यहां कई निर्णय लिए गए। इस दौरान एक मौके पर राजस्व मंत्री और रामपुर विधायक के बीच गरमागरम बहस हो गई। मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को लेकर समस्याएं पेश आ रही हैं।
जिला पंचायत के सभागार में विकास और निगरानी समिति की बैठक आयोजित करने के साथ इसमें कई मुद्दों पर विचार किया गया। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्योत्सना महंत ने यहां पर विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ प्रगति की जानकारी हासिल की। कनेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने इस बारे में अब तक की प्रगति को स्पष्ट किया । केंद्र के फंड से चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा सहित अनेक योजनाओं की प्रगति के बारे में यहां पर चर्चा की गई । इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों के कार्यों के बारे में बात रखी मनरेगा की राशि का दूसरे कार्यों में उपयोग करने और ग्राम पंचायतों के अधिकार का हनन करने को लेकर रामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने एतराज जताया। इसी बात पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ गरमागरम बहस हो गई। विधायक ननकीराम कंवर ने ग्रैंड एशियन न्यूज़ को बताया कि मनरेगा ग्रामीण विकास पर केंद्रित है । इसके अलावा योजना आयोग और मूलभूत से पंचायतों को मिलने वाली राशि का उपयोग गोठान में करने के साथ पंचायतों का अधिकार छीना जा रहा है।









