कोरबा। छत्तीसगढ़ शिवसेना जिला कोरबा द्वारा प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेश अनुसार जिला प्रमुख रवि मैंजरवार के नेतृत्व में बेरोज़गारी, बढ़ती महंगाई एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं ।इसी कड़ी में आज दिनांक 19 .08.2021 को बाल्को नगर के परसाभाटा चौक पर जिले के युवा बेरोजगार शिवसेना के बैनर तले शिव सैनिकों के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी बेरोजगारी और बेतहाशा बढ़ती महंगाई का विरोध दर्ज कराया।
शिवसेना जिला प्रमुख रवि मैजरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश के मुखिया जी ने हमें आत्मनिर्भर बनने हेतु कहा है और आत्मनिर्भर बनने के लिए युवा बेरोजगारों के पास जो संसाधन चाहिए उसके विषय में उन्होने कुछ भी नहीं कहा इसलिए हमें पता है कि वह कोई भी ऐसी व्यवस्था हमें नहीं देने वाले, जिससे हमारी जीवनशैली ऊंची हो सके लेकिन माननीय प्रमुख जी के बड़ी सोच को छत्तीसगढ़ शिवसेना कोरबा जिला इकाई कभी नीचे नहीं गिरने देगी।इसलिए हमने जूते पॉलिश कर और आम लोगों के बाल्को नगर के नागरिकों के गाड़ियों को धोकर आत्मनिर्भर बनने की ओर अपना कदम बढ़ाया है
इस प्रदर्शन की चर्चा पूरे जिले में लगातार हो रही है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवसेना जिला उपप्रमुख ओम प्रकाश सोनी शिवसेना विधानसभा प्रमुख रमेश श्रीवास एवं डॉ डीके विजय, दर्री जोन प्रमुख लव कुमार विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास बैजू यादव,वार्ड क्रमांक 42 प्रमुख दुर्गेश अहिरवार उप प्रमुख राम कुमार साहू, राजगामार नगर प्रमुख सुरेंद्र साहू ई-रिक्शा से जिला प्रमुख मनोज केसरवानी छोटे लाल साहू सहित सभी शिव सैनिक साथियों एवं युवा बेरोजगार साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ।









