Saturday, April 4, 2026

ग्राहक से पहले पुलिस की दस्तक: देशी कट्टा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था क्रिमिनल, कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

कोरबा। रक्षाबंधन त्योहार के दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक रानी रोड चित्रा टाकीज के पास देशी कट्टा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश था. आरोपी पुरानी बस्ती निवासी विशाल पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है.