Saturday, April 11, 2026

IIT कानपुर के सीनियर साइंटिस्ट का दावा- प्रभावी नहीं होगी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर

कानपुर, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के काफी परेशान देश के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका न के बराबर है। आइआइटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने यह दावा किया है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की संभावना लगभग शून्य के बराबर है। इससे पहले कोरोना वायरस को लेकर प्रोफेसर मणीन्द्र के छह दावे सही साबित हुए थे।

देश तथा प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका अब लगभग न के बराबरी ही है। आइआइटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने महामारी को लेकर नई स्टडी गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर जारी की है। इस स्टडी के मुताबिक संक्रमण अब लगातार कम होगा। देश में फिलहाल उत्तर प्रदेश बिहार, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कुछ राज्य कोरोना वायरस संक्रमण से से लगभग मुक्ति की ओर हैं।

प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल की स्टडी के अनुसार अक्टूबर तक देश में कोरोना के एक्टिव केस करीब 15 हजार तक सिमट जाएंगे। तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, असम, अरुणाचल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में नए संक्रमित आते रहेंगे, लेकिन उत्तर तथा पश्चिमी भारत में असर लगातार कम होगा। प्रोफेसर अग्रवाल लगातार अपनी स्टडी रिपोर्ट को जारी कर केंद्र तथा राज्य सरकारों को अलर्ट करते रहे हैं। इससे पहले भी दूसरी लहर का इनका दावा काफी हद तक सही भी साबित हुआ। उन्होंने अक्टूबर तक अपनी नई रिपोर्ट जारी कर दावा किया कि तीसरी लहर की आशंका लगभग शून्य है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस इकाई तक पहुंच जाएंगे।