Thursday, April 2, 2026

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

जशपुर। सन्ना से डूमरकोना जाने वाली रास्ते पर सड़क हादसा हुआ है. दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुई है. इस हादसे में दोनों बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है.

पुलिस के मुताबिक एक बाइक सवार धौरापाठ निवासी मनोज यादव है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. सन्ना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.