Monday, March 23, 2026

अब 2 से 18 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने दी मंजूरी, कोवैक्सीन की लगेगी दो डोज

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

कोवैक्सीन पर बड़ी खबर आई है. उसे 2 साल से 18 साल के बच्चों के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है. कोवैक्सीन (Covaxin) कोरोना टीके पर बड़ी खबर आई है. अब 2 साल से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा सकेगा. इसकी मंजूरी मिल गई है. बता दें कि भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है. वह भारतीय कोरोना टीका है. कोरोना वायरस के खिलाफ Covaxin क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी.

जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर जल्द गाइडलाइंस जारी की जाएंगी. बताया गया है कि बच्चों को भी बड़ों की तरह कोवैक्सीन की दो टीके लगेंगे. अबतक हुए ट्रायल में टीके के बच्चों को किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है.