Monday, April 6, 2026

टीवीएस जुपिटर 125 सीसी की बढ़ी मांग, जुपिटर 125 टीवीएस तुलसी में अनेक रंगों में उपलब्ध, पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन और प्रोपराइटर केदारनाथ अग्रवाल ने किया लांच

कोरबा। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा वर्ष 2013 में टीवीएस जूपिटर 110cc का निर्माण कर दो पहिया वाहन के बाजार में उतारा गया है। टीवीएस जुपिटर की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती गई और बहुत ही कम समय में टीवीएस जूपिटर लोगों की धड़कन बन गयी टीवीएस जुपिटर की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखकर कंपनी ने टीवीएस जूपिटर 125 सीसी का निर्माण किया आज मेसर्स तुलसी एजेंसी कोरबा में पूर्व विधायक, पूर्व संसदीय सचिव एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय लखन लाल देवांगन जी के द्वारा टीवीएस जूपिटर 125 सीसी को लांच किया गया इस अवसर पर सम्मानित ग्राहक गण एवं नागरिक गण सम्मिलित हुए कार्यक्रम को आगे मार्ग प्रशस्त करते हुए संस्थान के मालिक केदारनाथ अग्रवाल जी ने बताया कि टीवीएस जूपिटर 125 सीसी मेरी संस्थान में विक्रय हेतु उपलब्ध है।