Monday, April 13, 2026

CGPSC टॉपर की कहानी:कहा- इच्छाएं मारकर नहीं मिलती सफलता, पढ़ाई के साथ खुलकर जि

जीवन में सफल होने के लिए अपनी इच्छाओं को मारना जरूरी नहीं होता। इसे सच कर दिखाया है राजनांदगांव की बेटी आस्था बोरकर ने। आस्था ने CGPSC 2020 की परीक्षा में टॉप किया है। आस्था ने कहा कि उन्होंने PSC की तैयारी के दौरान भी कॉलेज में दोस्तों के साथ खूब इंजॉय किया। फोटो खिचवाए, पिकनिक की और घर परिवार को पूरा समय देकर त्योहारों में खुशियां भी मनाई। आस्था ने कहा कि सफल होने के लिए अगर कुछ जरूरी है तो वह आपका लक्ष्य और उसको पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट होना

आस्था ने बताया UPSC और PSC जैसी बड़े कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी के लिए युवा अपने आपको तीन चार सालों के लिए पढ़ाई के नाम पर कमरे में बंद कर लेते हैं। अपनी इच्छाओं को मारते हैं। घर परिवार और दोस्तों से दूर रहने लगते हैं। इस तरह कभी सफलता नहीं मिलती।