Monday, September 28, 2026

दिवाली की रात IG के घर आईं ‘लक्ष्मी’:IPS रतनलाल डांगी ने कराई गाय की डिलीवरी; कहा- परिवार में नन्ही ‘लक्ष्मी’ का स्वागत

बिलासपुर संभाग के IG रतनलाल डांगी के घर दिवाली की रात लक्ष्मी का आगमन हुआ है। यह लक्ष्मी एक गाय का बछड़ा है। उस गाय की डिलीवरी खुद IPS अफसर डांगी ने कराई है। इसके बाद उन्होंने उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही लिखा कि परिवार में नन्ही ‘लक्ष्मी’ का स्वागत है।

दरअसल, IG रतनलाल डांगी सोशल होने के साथ ही ग्रामीण परिवेश के जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। उन्होंने घर में गाय पाल रखी है। दिवाली की पूजा के दौरान स्टाफ ने आकर बताया कि गाय को प्रसव पीड़ा हो रही है। इस पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बछड़े के दो पैर बाहर आ चुके थे और गाय परेशानी में तड़प रही थी।