Friday, July 31, 2026

अहमदनगर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल का ICU जलकर खाक; 5 मरीजों की मौत की खबर,

महाराष्ट्र में अहमदनगर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, आग अस्पताल के ICU में लगी है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंची हैं। वहीं, ICU में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। ICU में कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे। सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 5 मरीजों की जान चली गई है। हालांकि, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।