कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन की परेशानियों थमने का नहीं ले रही। रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर भू-विस्थापितों का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार की सुबह पांच गांव के ग्रामीण खदान के भीतर घुसे और सुबह पांच बजे से ही हड़ताल कर दिया। भू-विस्थापित हर हाल में रोजगार दिए जाने की मांग कर रहे हैं तभी वे अपना आंदोलन समाप्त करेंगे।








