Sunday, April 12, 2026

लव ट्रायंगल में आपस में भिड़ गईं लड़कियां, घूंसे चले, चेन, डंडा लेकर दौड़ाया और बाल खींचा; जमकर हुआ हंगामा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में मंगलवार को नाबालिग लड़कियों के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ा कि लड़कियों ने जमकर एक दूसरे पर घूंसे चलाए, बाल खींचा और एक दूसरों को रास्ते में चेन लेकर दौड़ाती रहीं। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बाद में जब स्थानीय लोगों ने इन्हें काफी समझाया तब यह मामला शांत हुआ है। मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा है। इसी बात को लेकर पहले 2 लड़कियों में यह विवाद हुआ था। इसके बाद में दोनों तरफ से लड़कियां आईं और ये हंगामा इतना बढ़ गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह शहर के बीचों बीच स्थित बरम रोड में यह हंगामा हुआ। लोग सुबह के वक्त ही अपने-अपने काम से निकले हुए थे। इसी दौरान उन्होंने रोड पर इस हंगामे को देखा। किसी ने इन लड़कियों को रोकने का प्रयास भी किया। मगर वह नहीं रुंकीं। करीब आधे घंटे तक रोड में बवाल मच रहा। लड़कियां एक दूसरे पर कमेंट करती रहीं। रास्ते में काफी शोर शराबा था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह विवाद प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। यहां बरम पारा में रहने वाली लड़की का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है। वहीं उसी लड़के से शक्ति पारा में रहने वाली एक दूसरी लड़की भी प्रेम करती है। इस बात का पता चला जब मंगलवार को बरम रोड में रहने वाली लड़की को चला तो वह नाराज हो गई। फोन कर दूसरी लड़की को उसने बुला लिया। विवाद करने लगी और मारपीट हो गई। इस बीच दोनों तरफ से कुछ और लड़कियां भी मौके पर पहुंची हुईं थी। वह भी आपस में भिड़ गईं। बाद में काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने जब इन्हें समझाया। तब यह मामला शांत हुआ।