Monday, September 28, 2026

जिला सत्र न्यायाधीश व व्यवहार न्यायाधीश के बंगले में कोबरा निकलने से मचा हड़कंप,

कोरबा जिले के राजस्व कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट के माननीय जिला सत्र न्यायाधीश बी.पी वर्मा व व्यवहार न्यायाधीश हरिशचंद मिश्र के बंगले में 2 सर्प घुस गए,

न्यायाधीश के बंगले में पहरे देने वाले सिपाहियों ने जब गेट पर लहराते हुए सांप को देखा तो वे सांप को पहचान नहीं पाए फिर दिनेश टेंगवार जो की 1 न्यायिक कर्मचारी व अध्यक्ष हैं उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सर्प मित्र अविनाश यादव को दी।

तब अविनाश ने देरी ना करते हुए अपने आरसीआरएस टीम के सदस्या रेखा श्रीवास को वहां भेजा, फिर रेखा के द्वारा ब्रोंज बैक ट्री स्नेक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया, वहीं इसके दूसरी ओर पड़ोस के व्यवहार न्यायाधीश के घर में भी जहरीले प्रजाति का कोबरा सांप दिखा, जिसे अविनाश यादव के टीम के सदस्य शरद साहू व अक्सरा गोस्वामी के द्वारा काफी मश्कत के बाद रेस्क्यू कर पकड़ा। गया