Sunday, July 26, 2026

भारी बारिश से नया खतरा:आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े बांध में दरार की आशंका, लोगों से जरूरी सामान लेकर घर छोड़ने को कहा गया

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में लगातार चार दिन से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इससे शहर में स्थित राज्य के सबसे बड़े जलाशय में दरारें आने की आशंका जताई जा रही है। अच्छी बात यह है कि इस इलाके में अभी बारिश बंद है, लेकिन हाईवे और दूसरी सड़कें बह जाने से कई गांवों का रास्ता कट गया है। ये गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं।

खबरें हैं कि तिरुपति के रामचंद्रपुरम में रायला चेरुवु के आसपास के बांधों में दरारें पड़ गई हैं। ये राज्य के सबसे पुराने और सबसे बड़े जलाशयों में से एक है। इससे पानी छूटा तो आसपास के गांवों में अचानक बाढ़ आ सकती है। इस वजह से प्रशासन ने लोगों को जरूरी चीजें और दस्तावेज लेकर ऊंचे इलाकों में जाने के लिए कहा है। अधिकारी इलाके में घूम-घूमकर लोगों को खतरे से आगाह कर रहे हैं। लोगों से कहा जा रहा है कि बांध टूटने का खतरा है, इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपना गांव छोड़ दो। अपना कीमती सामान और दस्तावेज ले लो और चले जाओ। अपने रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी दे दें।