
29 नवंबर यानी आज से संसद का शीतकालीन सत्र दोनों सदनों में शुरू हो गया है। सत्र के पहले संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला है। पीएम मोदी ने संसद की कार्यवाही से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि संसद का ये सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, हिंदुस्तान में चारों दिशाओं में आजादी के अमृत महोत्सव निमित रचनात्मक, सकारात्मक, जनहित, राष्ट्रहित के लिए, सामान्य नागरिक अनेक कार्यक्रम कर रहे हैं। आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे, उन सपनों को पूरा करने के लिए देश का सामान्य नागरिक भी कोई न कोई दायित्व निभाने का प्रयास कर रहा है।









