Wednesday, May 6, 2026

फिल्मी अंदाज में मध्यप्रदेश से ठग गिरफ्तार:2 करोड़ हड़प कर शहडोल में बन बैठा था ठेकेदार, रेत का ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने दबोचा

रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। साल 2015 में इसने रायपुर में चिटफंड कंपनी का एक दफ्तर खोला और लोगों को लुभावनी स्कीम में पैसे डबल होने का लालच दिया। उसने लोगों से 2 करोड़ रुपए हड़प लिए। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ दफ्तर बंद कर फरार हो गया था। ठगी के रुपए से आरोपी शहडोल में ठाठ की जिंदगी जी रहा था, मगर अब पुलिस का हाथ इसके गिरेबान तक जा पहुंचा है।

 

सोमवार को रायपुर की पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश से गिरफ्तार हुए शख्स का नाम मृगेंद्र सिंह बघेल है। वो साईं प्रकाश प्रॉपर्टीज डेवलपमेंट नाम की चिटफंड कंपनी चला रहा था। इसमें उसने अपने ही परिवार के लोगों को डायरेक्टर बना रखा था। रायपुर के जीई रोड स्थित मारुति बिजनेस पार्क में इसने आलीशान ऑफिस भी बना रखा था।