छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन रायपुर पहुंचे। निकाय चुनावों में भाजपा की जड़ें मजबूत रहे, इस ओर नबीन भी दम लगाए हुए हैं। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इसमें नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया सरकारी जमीन का पट्टा अपने नाम कर रहे हैं। उनके शागिर्द अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं।
नबीन ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ से केंद्र की योजनाओं को वापस किया जा रहा है। पीएम आवास योजना में राज्य ने अपने हिस्से के पैसे नहीं दिए। अब यहां मकान नहीं बन रहे, मगर ये लोग अपने फायदे का काम कर रहे हैं। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की गरीब जनता की चिंता नहीं और अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।







